जिला स्तरीय बाल संरक्षण संवाद 'बुनियाद' का विमोचन कल

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में यूनिसेफ के सौजन्य से कल अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में 'बाल संरक्षण संवाद कार्यक्रम' आयोजित किया जाएगा।

 | 
जिला स्तरीय बाल संरक्षण संवाद 'बुनियाद' का विमोचन कल

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में यूनिसेफ के सौजन्य से कल अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में ‘बाल संरक्षण संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में समेकित बाल संरक्षण योजनान्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर गठित पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियों के सशक्तिकरण हेतु यूनिसेफ राजस्थान के सहयोग से निर्मित मॉड्यूल ‘बुनियाद’ का विमोचन कुलपति, राजीव गाँधी जनजाति विश्वविद्यालय टी.सी डामोर, राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, जयपुर के सदस्य गोविन्द बेनिवाल एवं यूनिसेफ राजस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा किया जायेगा। तत्पश्चात बाल संरक्षण हेतु मुख्य मुद्दों एवं जिले में बाल अधिकारो की सुरक्षा, बालश्रम मुक्त उदयपुर की स्थापना हेतु चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ, बाल संरक्षण पर कार्यरत अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रिय गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम सयोजक एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र पण्ड्या ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य स्तरीय मॉड्यूल ‘बुनियाद’ को जारी करते हुए सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन सम्मिलित रूप से यह कार्ययोजना तैयार करेंगे कि किस प्रकार उदयपुर को बाल भिक्षावृति मुक्त बनाकर सभी बच्चों को संरक्षण प्रदान किया जाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News