जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली आरम्भ
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड उदयपुर जिले की 8वीं जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का आयोजन 09 से 13 जनवरी तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास, उदयपुर पर किया जा रहा है।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड उदयपुर जिले की 8वीं जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का आयोजन 09 से 13 जनवरी तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास, उदयपुर पर किया जा रहा है।
सी.ओ.(स्काउट) एम.आर. वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता रैली में उदयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों से लगभग 1000 स्काउट्स एवं गाइड्स भाग लेंगे। रैली का शुभारंभ 10 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे किया जावेगा।
रैली अवधि के दौरान 5 दिवस तक स्काउट गाइड की विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की जावेगी। जिसमें स्थानीय संघ स्तर पर झांकी प्रदर्शन, लोक गीत, लोक नृत्य, ईको फेयर, प्रदर्शनी एवं विविध प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। दिनांक 11 जनवरी को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जावेगा।