जिला स्तरीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली उदयपुर में
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली 9 जनवरी से 13 जनवरी, 2014 तक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास उदयपुर में आयोजित की जाएगी।

इस रैली में उदयपुर जिले से करीब 1500 स्काउट गाइड, स्काउटर्स गाइडर्स एवं अन्य पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
सी.ओ (स्काउट) एम.आर.वर्मा ने बताया कि इस 5 दिवसीय रैली में स्काउट गाइड कलाओं पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्थानीय संघ गेट, स्काउट गाइड बैण्ड प्रदर्शन, कलर पार्टी, लोकगीत-नृत्य, मार्चमास्ट, झांकी प्रदर्शन, विशाल कैम्प फायर, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, फूड प्लाजा, साहसिक गतिविधियां, पर्यावरण निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही 12 जनवरी युवा दिवस पर विशाल जन चेतना रैली का आयोजन किया जायेगा।
रैली के दौरान ईको क्लब प्रदर्शनी मेले का आयोजन भी किया जायेगा। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले स्थानीय संघों का पुरस्कार एवं स्काउट गाइड, ग्रुपों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।