जिलास्तरीय सॉफ्टबाल टूर्नामेंट का समापन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालकी टूस मे चल रही सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैचों में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मैचों में 17 वर्ष छात्रा वर्ग में मालकी टूस ने आयड़ को हरा कर फाइनल जीता

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालकी टूस मे चल रही सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैचों में 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मैचों में 17 वर्ष छात्रा वर्ग में मालकी टूस ने आयड़ को हरा कर फाइनल जीता।
वहीं 19 वर्ष छात्र में कुथवास ने माल की टूस को हराया। इसी प्रकार 17 वर्ष छात्र में माल की टूस ने बेडवास को हराया। मंदेर ने भोईयों की पंचोली को हराया।
छात्र वर्ग में आज सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। संस्था प्रधान गिरिराज गुप्ता ने बताया कि समापन में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भीण्डर एवं विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका भीण्डर के अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई एवं अध्यक्ष शिवजी गौड़, जिला शिक्षा अधिकारीहोगें। कार्यक्रम का समापन प्रातः 11 बजे होगा।
