हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2026-27 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होंगे शुरू, जाने कब होंगे आयोजित ?

 | 
हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2026-27 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होंगे शुरू, जाने कब होंगे आयोजित ? 

Udaipur Times, Haryana News, पलवल : जिला खेल अधिकारी पलवल खुशवंत सिंह ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत सीनियर श्रेणी में विभिन्न खेलों एवं इवेंट्स का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में पलवल जिले से खिलाडिय़ों के चयन के लिए विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक खिलाड़ी संबंधित खेल के प्रशिक्षक से संपर्क कर निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर ट्रायल में भाग लेना सुनिश्चित करें। विभिन्न खेलों के ट्रायल में पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों का चयन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

इन खेलों के लिए होंगे जिला स्तरीय ट्रायल

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल महाकुंभ के लिए आर्चरी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, तैराकी, कुश्ती, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, नेटबॉल, साइकिलिंग, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, जूडो, वुशू, फुटबॉल, खो-खो, क्रिकेट, टेबल टेनिस तथा टेनिस सहित विभिन्न खेलों में खिलाडिय़ों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों को अपनी पहचान एवं निवास से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। सभी प्रतिभागियों को अपना फोटो, आधार कार्ड तथा रिहायशी प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। यदि कोई खिलाड़ी किसी अन्य जिले का निवासी है, लेकिन पलवल जिले में अध्ययनरत है, तो उसे स्कूल/कॉलेज के आई-कार्ड की छायाप्रति तथा स्कूल/कॉलेज द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र भी साथ लाना होगा।

निर्धारित समय पर पहुंचे खिलाड़ी

जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि क्रिकेट के लिए लक्ष्मण महल क्रिकेट मैदान किठवाड़ी में 8 अक्टूबर 2026 को प्रात: 10 बजे पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए जाएंगे। इसी दिन वुशु के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रात: 9 बजे पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल होंगे। कुश्ती के लिए 8 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे पुरुष खिलाडिय़ों तथा 9 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बैडमिंटन के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में 9 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए जाएंगे। तैराकी के लिए बंसी विद्या निकेतन स्कूल घुघेरा में 9 अक्टूबर को प्रात: 9:30 बजे महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल होंगे। तीरंदाजी के लिए खेल स्टेडियम घुघेरा में 12 अक्टूबर को शाम 3 बजे महिला तथा 13 अक्टूबर को शाम 3 बजे पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए जाएंगे। 

हैंडबॉल के लिए खेल स्टेडियम रामगढ़ में 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल होंगे। खो-खो के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को बॉक्सिंग के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में प्रात: 9 बजे पुरुष तथा 14 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल होंगे। बास्केटबॉल के लिए 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे पुरुष तथा 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए जाएंगे। कबड्डी के लिए 13 अक्टूबर को पुरुष तथा 14 अक्टूबर को महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में होंगे। ताइक्वांडो के लिए 13 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे पुरुष तथा 14 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए जाएंगे। नेटबॉल के लिए 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे महिला तथा 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल होंगे। वॉलीबॉल के लिए 13 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे पुरुष तथा 14 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक के लिए 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे पुरुष तथा 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में होंगे। जूडो के लिए इसी स्टेडियम में स्थित इंडोर स्टेडियम में 13 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे महिला तथा 14 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए जाएंगे। फुटबॉल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीघोट में 13 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल होंगे। टेबल टेनिस के लिए 15 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में लिए जाएंगे।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि टेनिस के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में 13 अक्टूबर को शाम 400 बजे पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों के ट्रायल होंगे। टेनिस के खिलाड़ी अपने साथ रैकेट लेकर आएंगे। साइकिलिंग के लिए केएमपी एक्सप्रेस-वे पर 14 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे महिला एवं पुरुष खिलाडिय़ों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर समय से पहुंचकर ट्रायल में भाग लें तथा अपने साथ आवश्यक खेल सामग्री एवं दस्तावेज अवश्य लेकर आएं।

भार वर्ग वाले खेलों के खिलाडिय़ों के लिए विशेष निर्देश

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिन खेलों में खिलाडिय़ों का चयन भार वर्ग के आधार पर किया जाना है, उनमें सभी खिलाड़ी निर्धारित स्थान एवं तिथि पर प्रात: 8 बजे तक वजन करवाने के लिए अनिवार्य रूप से पहुंचें। प्रात: 10 बजे के बाद वजन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे ट्रायल में भाग लेने से पहले संबंधित प्रशिक्षक से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें तथा निर्धारित समय पर पहुंचकर खेल महाकुंभ के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News