जिला पावर लिफ्टिंग संघ के चुनाव सम्पन्न
जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ उदयपुर के चुनाव आज होटल फ्लोरंस में जिला क्रीडा परिषद् उदयपुर के पर्यवेक्षक नरपत सिंह चुण्डावत, राजस्थान राज्य पॉवर लिफ्टिंग संघ के पर्यवेक्षक सुनील आचार्य, जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक अर्जुन राजोरा व निर्वाचन अधिकारी गोपाल साहू के देखरेख में निर्विरोध सम्पन्न हुए।

चुनाव में जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष पद पर भगवान स्वरुप वैष्णव, सचिव पद पर विनोद साहू व कोषाध्यक्ष पर देवेन्द्र साहू चुने गए। संघ के चेयरमैन कमलेश शर्मा चुने गए, उपाध्यक्ष पद पर चंद्रेश सोनी, विजय सुवासिया, सह-सचिव पद पर रामनारायण कोठारी, राजेश चौहान निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर राकेश पालीवाल, तरुण मंगल, पंकज हिरन, मदनलाल सालवी, विजय साहू चुने गए।
वार्षिक साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश श्रीमाली को मुख्य सरंक्षक व लाल बहादुर भटनागर को सरंक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में अगस्त माह में उदयपुर में राजस्थान राज्य क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप करवाने का निर्णय लिया गया। जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ उदयपुर के चुनाव वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक अगले चार वर्ष तक के लिये पदाधिकारी चुने गए हे।