जिला पावर लिफ्टिंग टीम भरतपुर के लिये रवाना

राजस्थान स्टेट पॉवर लिफटर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 28 जुन से 30 जुन तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भरतपुर के ग्रीन गार्डन में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता को लेकर उदयपुर पावर्स लिफटर्स टीम आज भरतपुर के लिये रवाना हुई।

 | 

संघ के सचिव शब्बीर मुस्तफा ने बताया कि उदयपुर टीम का नेतृत्व विकास चन्देल करेंगे। टीम के सीनीयर वर्ग में राकेश भोई, विजय सेन, राहुल वसीटा, गोविन्द प्रजापत, साबीर खान, सैययद हुसैन, अली अशरफ हुसैन, विकास चन्देल, पंकज साहू भाग ले रहे है।

मास्टर्स वर्ग में दिलीप पानेरी, मलिक मुर्नजा, आनन्द भारद्वाज और महिला वर्ग में पुष्पा देवानी, सिमरन नैगी व मनाली तलरेचा का चयन किया गया है। टीम के मेनेजर विरेन्द्र सिंह रावत होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News