जिला खेल अधिकारी अमृत कल्याणी नहीं रहे

उदयपुर 30 मई 2019 उदयपुर के जिला खेल अधिकारी श्री अमृत कल्याणी का आज उनके आवास पर निधन हो गया। श्री कल्याणी ने हाल ही में जिला खेल अधिकारी, क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र उदयपुर का पद संभाला था। स्वर्गीय कल्याणी की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से रानी रोड शमशान तक रही जहाँ पर उनके पुत्र ओम प्रकाश कल्याणी द्वारा मुखाग्नि दी गई। स्वर्गीय कल्याणी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए है जिसमे उनकी माताजी, पत्नी, एक बेटा, बहु, दो बेटियांम दामाद और पोता पोती है।

 | 

स्वर्गीय श्री अमृत कल्याणी ने सन 1991 में वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षक के रूप मे राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद से अपना कैरियर शुरू किया था। इससे पूर्व राजस्थान के लिए खेलते हुए उन्होंने कई पदक प्राप्त कर रज्य को गौरवान्वित किया था। श्री कल्याणी के अलावा किसी भी राजस्थान के खिलाडी को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग में कोई पदक प्राप्त नहीं सका। श्री कल्याणी ने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी तैयार किये है जिन्होंने राजस्थान एवं भारत को गौरवान्वित किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

महाराणा प्रताप खेलगांव के जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया की उदयपूर के खेल जगत में एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में श्री कल्याणी के जाने से हुई क्षतिपूर्ति कही पूरी नहीं हो सकती है। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद उदयपुर के चेयरमैन भास्कर ए सावंत, सचिव अरुण कुमार हसीजा एवं राजस्थान के सभी प्रशिक्षको ने श्री कल्याणी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News