जनपद के आकर्षक कलेंडर का विमोचन

जनपद के आकर्षक एवं रंगीन नए वर्ष 2013 के कैलेंडर का विमाचन आज राजस्थान विद्यापीठ के कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग ने किया।

 | 
जनपद के आकर्षक कलेंडर का विमोचन

जनपद के आकर्षक एवं रंगीन नए वर्ष 2013 के कैलेंडर का विमाचन आज राजस्थान विद्यापीठ के कुलाधिपति प्रो. भवानीशंकर गर्ग ने किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर सहित पीठ स्थवीर एस.के मिश्रा, डॉ. लक्ष्मीनारायण नंदवाना, डॉ. दिलीप सिंह चौहान एवं प्रकाशक घनश्यामसिंह आदि उपस्थित थे। जानकारी देते हुए प्रकाशक घनश्यामसिंह ने बताया कि नव वर्ष के इस कलेंडर में आवश्यक तिथियां, राजकीय एवं ऐच्छिक अवकाश, सहित शहर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारियां दी गई हैं।

मुख्य अतिथि प्रो. गर्ग ने कहा कि कलेंडर प्रकाशन बहुत रौचक सामग्रियों का मिश्रण किया गया है, जो आमजन की आवश्यकता एवं जरुरत को पूरा करती है। महत्वपूर्ण दिवस एवं सरकारी सूचनाओं का पहले से ज्ञान होना काफी सुलभ हो जता है। वहीं कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने भी कलेंडर प्रकाशन पर ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News