ग्रामीण युवा महोत्सव खेलों में जिले का उत्कर्ष प्रदर्शन
ग्रामीण युवा केन्द्र योजना के अन्तर्गत हर वर्ष की तरह ग्रामीण युवा महोत्सव (जनजाति खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता) वर्ष 2018-19 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29/10/2018 सें 31/10/2018 बांसवाडा में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न प्रकार के खेलो में हुआ।

जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया की बालक वर्ग में हॉकी और फुटबॉल में आयोजित किया गए। जबकि एथेलेटिक्स, तीरंदाजी, हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताए बालक और बालिका दोनों वर्गों में आयोजित की गई।
खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया की इस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले ने हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम, वॉलीबॉल में प्रथम जबकि खो-खो (बालक) वर्ग में द्वितीय, खो-खो (बालिका वर्ग) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीँ 3000 मीटर एथलेटिक्स में अंजली ने प्रथम, 1500 मीटर एथलेटिक्स में अंजली ने द्वितीय, 200 मीटर एथलेटिक्स में मुन्नी ने तृतीय तथा 100 मीटर एथलेटिक्स में ललिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।