संभाग स्तरीय सामूहिक विवाह 10 मार्च को
विश्ववकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज के प्रस्तावित आठवा संभाग स्तरीय सामूहिक विवाह 10 मार्च को होना हे उसकी कार्यकारिणी की साधारण सभा की मीटिंग सवीना स्थित श्री राम स्कूल में विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री सुरेश जी सुथार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

सभा में समाहिक विवाह से सम्बंधित सभी कार्यो की समितियों का गठन किया गया संस्थान के कार्यकर्ताओ को जी जान से इसमें लगने का आगृह किया और पंजीकृत जोड़ो के लग्न लिखाई का कार्यक्रम दिनाक 22 फरवरी को तय किया गया जिसके अंदर सभी जोड़ो के लगन लिखाई का कार्य होगा यह आयोजन सविना वाटिका में रखा गया हे।
विकास संस्थान के प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया की संस्थान अध्यक्ष सुरेश जी ने समाज के युवाओ और युवतियों से ज्यादा से ज्यादा सामूहिक विवाह से जुड़ने का आग्रह किया और इससे होने वाली बचत को अपने विवाहित जीवन में लगाकर उसे सुखी बनाये।
इसी के साथ उन्होंने बताया की जोड़ो का पंजीकरण अभी जारी रहेगा। मीटिंग में कार्यकारिणी के अलावा गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे। सामूहिक विवाह परमानन्द गार्डन 100 फिट रोड सोभागपुरा में होगा।