एन.एस.एस का संभाग स्तरीय सम्मेलन शुरू

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में जयपुर के सौजन्य से एन.एस.एस के दो दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यक्रम अधिकारी सम्मेलन का आज उद्घाटन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एन.एस.एस जयपुर के राज्य संपर्क अधिकारी जी.एन घसिया, मुख्य वक्ता निदेशक अर्थसंस्थान डॉ. शरद आयंगर, विशिष्ट अतिथि राज्य समन्वयक एन.एस.एस के सागरमल, सेवा मंदिर की मुख्य कार्यकारी प्रियंका सिंह एवं अध्यक्ष प्राचार्य डॉ.सविता जोशी थे।

 | 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सागरमल ने बताया कि राजस्थान में 1757 इकाइयों के माध्यम से स्वंयसेवक समाज सेवा करते हुए भारतीय मूल्यों का विकास कर इस सेवा योजना के कार्यो को सार्थकता प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि हमे भी निस्वार्थ भाव से देशोन्नति में योग देना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ.शरद आयंगर ने समाज में फैली कुरीतियों, बिमारियों के विषय में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि एन.एस.एस के माध्यम से हम समाज को स्वस्थ वातावरण प्रदान कर सकते है।

विशिष्ट अतिथि प्रियंका सिंह ने सेवा को आवश्यक बताते हुए कहा कि एन.एस.एस एक माध्यम है, जो हमें समर्पण सिखाता है। महाविद्यालय के उपचारी डॉ.अन्सारुल हक ने कहा कि हमें स्वविवेक व सच्ची सेवाभावना से समाज उत्थान में एन.एस.एस की नियमावली के अतिरिक्त भी अपना योगदान चाहिए। मुख्य अतिथि घसिया ने बताया कि संवेदनशीलता, त्याग, सहयोग, की भावना एवं सेवा करना ही एन.एस.एस का प्रमुख उद्देश्य है।

सम्मेलन के प्रथम सत्र में विनीता बोहरा तथा सुधीर दवे ने नरेगा कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला वही सत्र का संचालन डॉ. शोभा देवपुरा ने किया। द्वितीय स्तर में शैलजा देवल ने पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान दिया वही संचालन डॉ. कोकिला गोयल ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News