संभागीय मुख्य वन संरक्षक इंद्रपाल सिंह मथारू को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

संभागीय मुख्य वन संरक्षक इंद्रपाल सिंह मथारू को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

उदयपुर, 30 अप्रेल 2019 राजकीय सेवा में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने के पश्चात उदयपुर संभाग के संभागीय मुख्य वन संरक्षक इंद्रपाल सिंह मथारू मंगलवार को राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर, वन संरक्षक आर. के. खैरवा सहित उदयपुर वृत्त संभाग स्तर के समस्त उपवन संरक्षक तथा अन्य वन अधिकारी तथा कर्मचारी ने श्री मथारू को भावभीनी विदाई दी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

राहुल भटनागर ने श्री मथारू की सराहनीय सेवाओं को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्ट तथा समर्पित सेवाओं को वन विभाग में सदैव याद रखा जाएगा। अन्य वक्ताओं ने इस अवसर पर श्री मथारू की वन विभाग में सहायक वन संरक्षक से लेकर मुख्य वन संरक्षक के पदों पर की गई सेवाओं के बारे में अपने व्यक्तिगत अनुभव सांझा करते हुए वन तथा पर्यावरण के क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य करने वाले अधिकारी के रूप में याद किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal