संभागीय आयुक्त ने निकली यात्रियों के नामों की लाटरी
मुख्यमंत्री बजट घोषणा में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अंतर्गत आज संभागीय आयुक्त कार्यालय में जिलेवार यात्रियों की क्रमानुसार लाटरी निकाली गई। देव स्थान विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा नामांकन उदयपुर से आए हैं।
The post

मुख्यमंत्री बजट घोषणा में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अंतर्गत आज संभागीय आयुक्त कार्यालय में जिलेवार यात्रियों की क्रमानुसार लाटरी निकाली गई। देव स्थान विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा नामांकन उदयपुर से आए हैं।
संभागीय आयुक्त सुबोध अग्रवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अंतर्गत देव स्थान विभाग ने लोगों से नामांकन मांगे थे। सभी नामांकन जमा होने पर आज जिलेवार यात्रियों की अलग अलग तीर्थ स्थलों के लिए लाटरी निकाली गई।
देव स्थान उपायुक्त प्रज्ञा तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को निश्चित 8 धार्मिक स्थलों में से एक की तीर्थ यात्रा कराई जाएंगी। प्रथम चरण में रामेश्वरम, वैष्णोदेवी, जगन्नाथपुरी व सम्मेद शिखर की यात्रा कराई जाएंगी, इन सभी के लिए आवेदकों की आज लाटरी निकाली गई।
लाटरी में रामेश्वरम के लिए प्रथम नाम इन्दरी देवी, वैष्णोदेवी के लिए शोभालाल, जगन्नाथपुरी के लिए कालीबाई व सम्मेद शिखर के लिए शांतिलाल जैन के आए। उदयपुर के साथ साथ चित्तोड़गढ़, बाँसवाड़ा, डूगरपुर व राजसमन्द के आवेदकों की लाटरी निकाली गई।
तिवारी ने बताया की लाटरी में निकले यात्रियों को अलग अलग समूह में यात्रा के लिए भेजा जाएगा। सभी जाने वाले यात्रियों का दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा करवाया जाएंगा। यात्रा के दौरान किराया, भोजन व आवास नि:शुल्क होगा।
लाटरी निकाने के दौरान सुबोध अग्रवाल, आई.जी, उदयपुर टी.सी डामोर व सभी अधिकारी उपस्थित थे।
