संभागीय आयुक्त उदयपुर ने किया लवीना संस्थान का ध्वजारोहण एवम हॉल का अनावरण

लवीना विकास सेवा संस्थान का उन्नीसवें स्थापना दिवस समारोह

 | 
lavina vikas sansthan

स्थापना दिवस के मौके पर एस डी एम गुंजन सिंह, विकास अधिकारी डॉ केदारप्रसाद वैष्णव, तहसीलदार ओ पी सोनी भी मौजूद रहे

लवीना विकास सेवा संस्थान के उन्नीसवें स्थापना दिवस समारोह पर संभागीय आयुक्त, उदयपुर श्री राजेन्द्र भट्ट ने संस्थान ध्वजारोहण किया। स्थापना दिवस के मौके पर एस डी एम गुंजन सिंह, विकास अधिकारी डॉ केदारप्रसाद वैष्णव, तहसीलदार ओ पी सोनी भी मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त द्वारा बाल सुरक्षा गेट व संस्थान द्वारा निर्मित हॉल का अनावरण किया गया।

संभागीय आयुक्त बालको के मुख से श्री नीमच माताजी की आरती सुन बेहद खुश हुए। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि होम को प्रारंभ से आज तक अनुदान नहीं मिला है वे झाड़ोल बीडीओ सर एवम पुलिस थाना ओंगना व पुलिस थाना झाड़ोल के नाथूसिंह के सहयोग से संचालन कर रहे है। 

इस पर उन्होंने बताया कि वे हर सम्भव मदद करेंगे। वे बालको से रूबरू हुए। होम के आवास, पुस्तकालय, रसोई,कम्प्यूटर कक्ष व कार्यालय का निरीक्षण कर संतोष प्रकट किया एवम संस्थान निदेशक को नियमित सेवा जारी रखने का मार्गदर्शन दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News