गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में संभागीय आयुक्त करेंगे ध्वजारोहण

उदयपुर संभाग मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शुक्रवार को महाराणा भूपाल स्टेडियम पर आयोजित होगा। इस अवसर पर उदयपुर के संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

 | 

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष चन्द शर्मा ने बताया कि मुख्य समारोह ठीक 9.05 बजे मुख्य अतिथि के हाथों ध्वजारोहण, राष्ट्रीयगान एवं परेड निरीक्षण के साथ शुरू होगा। पुलिस, एनसीसी, स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राएं मार्च पास्ट की सलामी देंगे। समारोह में राज्यपाल का संदेश पठन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र वितरित किये जाएंगे।

समारोह में आलोक संस्थान, महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल एवं मूक बधिर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शानदार व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों की विकासपरक झांकियों के प्रदर्शन होंगे जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं, जिले में विकास की तस्वीर को मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा।

मुख्य अतिथि के हाथों प्रशंसा पत्रः-समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों समाजसेवा, सरकारी योजनाओ एवं विभिन्न उपलब्धियों के लिये 81 विशिष्ट व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए जायेंगे। विविध प्लाटून देंगे सलामी:- गणतंत्र दिवस समारोह में विविध प्लाटून्स की परेड, मार्चपास्ट की सलामी होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News