नरेंद्र मोदी विचार मंच का संभागीय सम्मेलन आयोजित

नरेंद्र मोदी विचार मंच के उदयपुर संभाग अध्यक्ष सुनील खुराना के नेतृत्व में संभाग स्तरीय नरेंद्र मोदी विचार मंच कार्यकर्ता सम्मेलन विज्ञान समिति में आयोजित किया गया। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने संबोधित किया। इससे पूर्व राजेश माली और युवा शाखा की टीम ने चाणक्य का साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर, संभागीय अध्यक्ष सुनिल कुमार खुराना ने शॉल ओढ़ाकर, संभाग संयोजक रमेश प्रकाश माहेश्वरी ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

 | 

कार्यक्रम में प्रदेश के भी पदाधिकारी युवा शाखा प्रदेश सचिव मुकेश सोनी, जिला अध्यक्ष महिला शाखा ब्यावर राजकुमारी जोशी, नगर अध्यक्ष ब्यावर महिला शाखा मंजू गहलोत, नगर अध्यक्ष ब्यावर युवा शाखा प्रमोद शर्मा मौजूद थे।

कार्यकर्ता सममेलन को संबोधित करते हुए चाणक्य ने कहा कि आज हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी के सहयोगी बनें। आज पूरा विश्व भारत की ओर निगाहें टक टका कर देख रहा है। अंत में प्रदेश सचिव मुकेश सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संभाग सयोंजक रमेश प्रकाश माहेश्वरी, संभाग उपाध्यक्ष ब्रजेश सेठी, जिला अध्यक्ष मुख्य शाखा, अरविंद अजमेरा, जिला अध्यक्ष युवा शाखा राणा जायसवाल, जिला अध्यक्ष आई.टी.कुँवरजीत सिंह, जिला महामंत्री रोहित टांक, संम्भाग संगठन महामंत्री कमलेश कुमावत, राजेश माली, प्रवीण जैन, देवेंद्र साहू, अशोक टांक आदि उपस्थित थेे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News