संभाग स्तरीय हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम 13 को
उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं राजसमन्द से इस वर्ष हज जाने वाले यात्रियों का हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम 13 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सिटी रेल्वे स्टेशन रोड स्थित मीरा सामुदायिक भवन में आयोजित होगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महेश चंद चौहान ने बताया कि चिकित्सा दल द्वारा हज यात्रियों को मस्तिष्क ज्वर के टीक लगवाये जाएंगे एवं पोलियो की वेक्सीन पिलायी जायेगी। कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद सलीम शेख के अनुसार 70 वर्ष से अधिक उम्र के हज यात्रियों को सरजन इन्फ्लूएन्जा का टीका लगाया जाएगा एवं प्रत्येक हज यात्री को हज सम्बन्धी सीडी, आवश्यक निर्देश पत्रिका एवं स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। हज कोर्डिनेटर जहीरूद्दीन सक्का के अनुसार इस कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्यमन्त्री अमीन पठान एवं मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया होंगे।