राजस्थानी मान्यता को लेकर संभाग स्तरीय धरना

राजस्थान मोट्यिार परिषद् की ओर से शनिवार को विश्व मातृ भाषा दिवस के अवसर पर राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूचि में शामिल करने हेतु प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जिलाधीश कार्यालय पर संभाग स्तरीय धरना दिया जायेगा।

 | 

संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि भारत के हर प्रदेश की अपनी अपनी भाषा है और उसे वहां की मान्यता मिली हुई है लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं हो पाया है।

उन्होने कहा कि 25 अगस्त, 2003 को राजस्थान विधानसभा में सर्वसम्मति से राजस्थानी की मान्यता के लिए केन्द्रीय ग्रह मंत्री को एक प्रस्ताव भिजवाया था लेकिन उसकी आज दिनांक तक क्रियांविति नहीं हो पाई है।

ये संगठन सम्मिलि होगे धरने में

संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर ने बताया कि संभाग स्तरीय धरने में उदयपुर शहर के विभिन्न संगठनों से अपनी सहमति दी है।

जिनमें से बजरंग सेना मेवाड, शिव दल, बजरंग दल, मेवाड गौरव विकास परिषद्, धर्मोत्सव समिति, ओम बन्ना सेवा संस्थान, सकल राजपूत महासभा मेवाड, मेवाड क्षत्रिय महासभा, भाजयूमो, बजरंग सेवा, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा, यूथ कांग्रेस, शिव सेना मेवाड, वीर मित्र मडल, के कार्यकर्ता धरने में शामिल होगे। शुक्रवार को शहर के सभी समाज के अध्यक्षों से जनसम्पर्क कर अधिक से अधिक लोगों को धरने में आने का आग्रह किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News