अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ की सम्भागीय बैठक सम्पन्न

अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ की सम्भागीय बैठक संघ के अध्यक्ष अब्बदुल जब्बार खां की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी।

 | 

अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ की सम्भागीय बैठक सम्पन्न

अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ की सम्भागीय बैठक संघ के अध्यक्ष अब्बदुल जब्बार खां की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी।

बैठक मे अरावली संघ द्वारा पिछले एक वर्ष मे किये गये कार्यो की प्रस्तुतीकरण्र किया गया एवं साथ ही आने वाले एक वर्ष में मुद्दों पर कार्य कार्य करने की आयोजना तैयार की गयी। संघ के प्रवक्ता मंत्री गोविन्द ओड़ ने बताया कि अरावली संघ मजदूरो की समस्याओ के समाधान मे मजदूरी भुगतान करवाना, ठेकेदारो एवं मजदूरो के बिच के विवादो मे समाधान करवाना, मजदूरो की दक्षता संवर्धन का कार्य करना, एवं मजदूरो को श्रमिक कल्याण बोर्ड से ज्यादा से ज्यादा जोड़ कर श्रमिक कल्याण बोछर्ड से मिलने वाली योजनाओ से लाभानिवत करवाने का कार्य करेगा।

जिन मजदूरो का श्रमिक कल्याण बोर्ड मे पंजीयन नही हुआ हैं ऐसे मजदूरो को संघ विशेष केम्प लगवाकर जोड़ने का कार्य करेगा। संघ ब्लांक स्तर पर गाँव विकास के लिए ग्राम पंचायतों, मजदूरो को नरेगा जोड़ने हेतु मजदूरो को आवेदन करवाने एवं काम दिलवाने हेतु सहयोग करेगा साथ ही गाँव मे सामाजिक सुधार एवं विकास से जुडे मुद्दों को उठाने का कार्य किया जायेगा।

सभी को स्वास्थ्य सुविधाए, शिक्षा का स्तर सुधारने एवं गांवो मे सडकें, बिजली पेयजल व्यवस्था करवाने हेतु सरकार के साथ पैरवी करने का कार्य किया जायेगा।

इसके साथ ही अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ के सम्भागीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। संघ के पदाधिकारियो को मजदूरो की समस्याओ के समाधान के लिए र्इमानदारी एवं लगन से काम करने की प्रतिज्ञा दिलवायी गयी।

इस अवसर पर आजीविका ब्यूरो के निदेशक राजीव खण्डेलवाल ने बताया कि संघ को मजदूरो की छोटी-छोटी समस्याओ के समाधान के लिए काम करने होगे एवं संघ मे महिलाओ की भागीदारी बठानी होगी। संघ की बैठक का संचालन महामंत्री गोपाल यादव ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News