शहर की दिव्या ने माउथ ऑर्गन से देश में मचायी धूम, चुनिन्दा महिलाओं में से है यह एक

माउथ ऑर्गन बजा कर देश में नाम रोशन करने वाली राज्य की एक मात्र महिला डाॅ.दिव्या कुमावत ने राष्ट्रीय स्तर पर हैदराबाद व हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रमों में शहर का नाम रोशन किया है।

 | 

शहर की दिव्या ने माउथ ऑर्गन से देश में मचायी धूम, चुनिन्दा महिलाओं में से है यह एक

उदयपुर। माउथ ऑर्गन बजा कर देश में नाम रोशन करने वाली राज्य की एक मात्र महिला डाॅ.दिव्या कुमावत ने राष्ट्रीय स्तर पर हैदराबाद व हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रमों में शहर का नाम रोशन किया है।

उदयपुर शहर की डॉक्टर दिव्या कुमावत जो की उदयपुर की ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की एक मात्र महिला माउथ ऑर्गन प्लेयर है जिन्होंने एकल प्रस्तुति दे कर देश की उन चुनिन्दा महिलाओं में शामिल हो गयी, जो यह वाद्य बजाती है।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

उदयपुर की एक मात्र महिला माउथ ऑर्गन प्लेयर डॉक्टर दिव्या कुमावत का यह मानना है कि महिलाओं को अपनी रुचियों को भी आगे रखना चाहिए और उनके साथ सदैव जुड़े रह कर अपनी प्रतिभा को सामनें लाने का अवसर ढूंढते रहना चाहिये। वे कहती है इस क्षेत्र में अधिकाधिक महिलाएं आगे आ कर इस वाद्य को अपनाना चाहिये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News