उदयपुर में दिव्यांगजनों को मिली ट्राई साइकिल, अब होगा आसान आवागमन
Udaipur Times, Udaipur News: 1 जुलाई 2026। ग्राम पंचायत ’पीपलवास’ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई। Udaipur News
’सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, गिर्वा हर्षित कुमार पंचोली’ ने बताया कि ’पीपलवास निवासी रूपाजी एवं फुलाजी’ तथा ’पई निवासी सोमलाल एवं काउआ’ को ’संयुक्त सहायता योजना’ के अंतर्गत ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। Udaipur News
ट्राई साइकिल का वितरण उदयुपर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, ’’उपखंड अधिकारी अवुला साई कृष्ण’ एवं ’ग्राम पंचायत पीपलवास प्रशासक अटली बाई’ के कर-कमलों से किया गया। ट्राईसाइकिल मिलने से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वे अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता एवं आत्मनिर्भरता के साथ कर सकेंगे। Udaipur News
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जा रहा है। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। Udaipur News
