दीवाली सफाई - घर साफ लेकिन झीलें गंदी

दीवाली को आयोजित झील श्रमदान में झील प्रेमियों ने घरेलू कचरे को झील से हटाया।
 | 
दीवाली पर सफाई में कई लोगों ने घर के कचरे को झीलों में डाल जीवनदायिनी झीलों को गंदा कर दिया।

उदयपुर, दीवाली पर सफाई में कई लोगों ने घर के कचरे को झीलों में डाल जीवनदायिनी झीलों को गंदा कर दिया। दीवाली को आयोजित झील श्रमदान में झील प्रेमियों ने घरेलू कचरे को झील से हटाया।

श्रमदान में कुशल रावल, द्रुपद सिंह, रमेश चंद्र राजपूत, तेज शंकर पालीवाल, नंदकिशोर शर्मा, अनिल मेहता सहित स्थानीय युवाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजित झील संवाद में डॉ अनिल मेहता ने कहा कि जल स्त्रोत को गंदा करना  दुर्भाग्य को आमंत्रित करना है। 

तेज शंकर पालीवाल ने  झील में कचरा गंदगी विसर्जन को अशुभ व दरिद्रता सूचक बताया। नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि पीने के पानी मे गंदगी विसर्जन करना बीमारियों को आमंत्रित करना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News