कौमी एकता का प्रतीक के रूप में मनाया दीपावली मिलन समारोह

लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने किया आयोजित
 | 
diwali

उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा उदयपुर कोर्ट परिसर में दीपावली मिलन का समारोह आयोजित कर कौमी एकता और गंगा जुमना तहज़ीब का परिचय दिया।

सोसायटी सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि इस देश की सबसे राष्ट्रीय धरोहर इसकी ताक़त और अपनापन हैं। 

उन्होंने बताया कि समारोह में इस अवसर पर सभी अधिवक्ता, हाजी मोहम्मद शरीफ छिपा, गिरजा शंकर मेहता, प्रवीण खंडेलवाल, महेंद्र सिंह मेहता, मनोज मेहता, लोकेश त्रिवेदी और सिराज अली खिलौना वाला सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News