बैंक क्षेत्र निशान लगाने के लिए न करे तर्जनी अंगुली का प्रयोग
जिला प्रशासन ने बैंकों से कहा है कि वे नोट बदलने और जमा करने के कामों के दौरान लोगों की तर्जनी अंगुली पर किसी भी प्रकार का निशान नहीं लगाए क्योंकि इस अंगुली का प्रयोग चुनाव के दौरान निशान लगाने के लिए किया जाता है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री छोगाराम देवासी ने जिले के सभी बैंकों से यह अपील की है और कहा है कि आने वाले समय में शहर व गांवों में उप चुनाव होने जा रहे हैं और इसमें निशान लगाने के लिए तर्जनी अंगुली का प्रयोग किया जाएगा। इसे देखते हुए तर्जनी को छोड़कर कोई और अंगुली बैंकिंग कार्य में निशान लगाने के प्रयोग में लाएं। इसकी सख्ती से पालना करने के निर्देश देते हुए यह भी कहा गया है कि सभी बैंक एकरूपता को दृष्टिगत रखते हुए तर्जनी को छोड़कर अन्य किसी भी एक अंगुली का निर्धारण निशान लगाने के लिए करें।