AC की कूलिंग कम होने का न करें इंतजार, जानिए सही समय और साल में कितनी बार है जरूरी सर्विस ?
Udaipur Times, AC servicing time : गर्मियों के मौसम में अधिकांश घरों में AC का खूब इस्तेमाल होता है। AC का इस्तेमाल करने के साथ-साथ समय-समय पर उसकी सर्विसिंग करना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठता है AC की सर्विसिंग कब और कितने समय के अंतराल पर करानी चाहिए? यदि आप AC लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं और और उसकी कूलिंग पहले जैसी नहीं रही, बिजली की खपत बढ़ गई है या यूनिट से अजीब आवाज आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
जानिए कब करानी चाहिए AC की सर्विसिंग
कम से कम साल में दो बार AC की सर्विसिंग करवाना चाहिए।
गर्मी की शुरुआत होने से पहले AC की सर्विसिंग करना अच्छा माना जाता है।
सर्दी के मौसम में लंबे वक्त तक AC बंद रहने से उसमें धूल जम जाती है।
गर्मियों के सीजन में चालू करने से पहले AC की सर्विसिंग कराने से वह अच्छी कूलिंग देता है।
AC की दूसरी सर्विसिंग सितंबर या अक्तूबर के महीने में करानी चाहिए।
सर्दियों के मौसम में AC बंद करने से पहले उसकी सर्विसिंग करवाना जरूरी होता है।
इन सब के अलावा अगर आपके एसी से पानी टपक रहा रहा है, कमरे को ठंडा करने में उसे ज्यादा समय लग रहा है, एसी अपने आप बार बार बंद हो जाता है या उसमें से असामान्य आवाज आ रही है तो इस स्थिति में भी आप अपने एसी की सर्विसिंग करा सकते हैं।
इनमें से कुछ समस्याएं गंदे फिल्टर के कारण हो सकती हैं, जबकि कुछ मामलों में तकनीकी खराबी की जांच करनी जरूरी हो सकती है।
AC की फिल्टर की सफाई भी जरूरी
AC फिल्टर की अक्सर समय अंतराल पर सफाई कराते रहनी चाहिए।
धूल जमा होने पर एयरफ्लो प्रभावित हो सकता है, ऐसे में AC को कमरा ठंडा करने में देर लगती है।
घर में धूल की मात्रा, इस्तेमाल और AC के मॉडल पर निर्भर करता है।
