घर में मौजूद ये 6 सामान बंद होने पर भी खाते रहते है बिजली ? अब सरकार ने बताया बिल घटाने का आसान तरीका
Electricity Saving : क्या आप जानते है की आपके घर में भी ऐसे 6 सामान है जो बंद होने पर भी बिजली की खपत करते रहते है, जिससे आपका बिजली का बिल काफी बढ़कर आता है, आपके घर में लगे ये 6 सामान स्टैंडबाय मोड में बिजली फूंकते रहते हैं?
UPPCL अपने ट्वीट में बताता है कि किस तरह TV और चार्जर जैसे डिवाइस प्लग में लगे-लगे बिजली खाते रहते हैं। आज हम बताएंगे की ये सामान आप सही से इस्तेमाल करके बिली खपत कम कर सकते है। आइए जाने...
UPPCL की सलाह
घर में कई डिवाइस भले Off दिखें लेकिन वे लगातार बिजली खा रहे होते हैं। इसे लेकर UP पावर कॉरपोरेशन ने एक ट्वीट करते हुए बताया की हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ऐसे 6 गैजेट्स हर घरों में मिल जाते हैं जो स्टैंडबाय मोड में बिजली चूसते रहते हैं। Electricity Saving
UPPCL ने अपने ट्वीट में बताया कि छोटी सी सावधानी बड़े बिल की समस्या को खत्म कर सकती है। यहां सावधानी से मतलब उस आदत से है, जिसके चलते लोग TV, चार्जर या सेट टॉप बॉक्स जैसे डिवाइसेज को स्टैंडबाय मोड में छोड़ देते है
उपयोग न होने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। छोटी-सी सावधानी बिजली बचत में बड़ा योगदान दे सकती है।#UPPCL #DidYouKnow #EnergySaving #SmartConsumer @CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl pic.twitter.com/HRohhGxa7f
— UPPCL (@UPPCLLKO) May 13, 2026
स्टैंडबाय मोड एक ऐसी अवस्था है जिसमें डिवाइस भले काम नहीं कर रहा होता लेकिन वह चालू होता है। यह मोड TV या सेट टॉप बॉक्स जैसे डिवाइसेज में इसलिए मिलता है ताकि इन्हें इस्तेमाल करने का अनुभव स्मूद बना रहे। दरअसल अगर आप किसी डिवाइस को पूरी तरह से ऑफ करते हैं, तो उसे फिर से पूरी तरह चालू होने में कुछ समय लगता है। इस समय को बचाने का काम स्टैंडबाय मोड करता है, लेकिन इसमें बिजली की खपत होती रहती है। Electricity Saving
UPPCL के मुताबिक इस तरह के डिवाइसेज को स्टैंडबाय मोड में ना छोड़कर पूरी तरह से बंद करने की आदत डालनी चाहिए। इससे बिजली की बचत होती है और डिवाइसेज की लाइफ भी बढ़ जाती है। अब यह समझना जरूरी है कि कौन से वो डिवाइस या गैजेट्स हैं जो घरों में आमतौर पर स्टैंडबाय मोड में छोड़ दिए जाते हैं।
TV
अगर TV को आप रिमोट से ऑफ करें, तो वह टर्न ऑफ नहीं होता बल्कि स्टैंडबाय मोड में चला जाता है। इस मोड में TV लगातार बिजली खाता रहता है, भले ही वह चलता हुआ दिख ना रहा हो। ऐसे में TV को बंद करने के लिए रिमोट नहीं बल्कि स्विच का इस्तेमाल करना चाहिए। Electricity Saving
सेट-टॉप बॉक्स
सेट-टॉप बॉक्स भी TV की तरह ही स्टैंडबाय मोड पर लगातार बिजली खाता रहता है। ऐसे में TV की तरह ही सेट टॉप बॉक्स का भी स्विच ऑफ करना एक बेहतर आदत मानी जा सकती है।
चार्जर
TV और सेट टॉप बॉक्स के बाद स्टैंडबाय मोड पर रहने वाला सबसे कॉमन डिवाइस चार्जर होता है। ऐसे में चार्जर को इस्तेमाल के तुरंत बाद प्लग से निकालने की आदत डालें। Electricity Saving
AC रिमोट से बंद
AC को भी लोग TV और सेट टॉप बॉक्स की तरह रिमोट से बंद करके समझ लेते हैं कि वह ऑफ हो गया है। ऐसे में वह स्टैंडबाय मोड में बिजली फूंकता रहता है। AC को भी हमेशा पीछे से जरूर बंद करें।
राउटर
Wi-Fi राउटर एक बार ऑन करके हमेशा-हमेशा के लिए भूल जाते हैं। हालांकि आदत ऐसी होना चाहिए कि आप जब लंबे समय के लिए WiFi इस्तेमाल न करने वाले हों, तो WiFi राउटर को ऑफ कर दें। Electricity Saving
RO पानी वाला
घरों में RO भी स्टैंडबाय मोड में बिजली खाता रहता है। जबकि RO को आप एक बार टैंक फुल करके तब तक के लिए बंद कर सकते हैं, जब तक कि टैंक में पानी कम ना हो जाए। इससे भी आप बिजली को बचा सकेंगे।
