क्या आपको भी चाहिए बड़े पैनोरमिक सनरूफ वाली कार ? देखें कम बजट में इन 4 SUV की डिटेल

 | 
क्या आपको भी चाहिए बड़े पैनोरमिक सनरूफ वाली कार ? देखें कम बजट में इन 4 SUV की डिटेल

Udaipur Times, Automobile News, SUVs with a Panoramic Sunroof : अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं और पैनोरमिक सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधा चाहते हैं, तो अब इसके लिए बहुत बड़ा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारतीय बाजार में कई ऐसी SUV मौजूद हैं, जिनमें 12 लाख रुपये के आसपास की शुरुआती कीमत पर पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प मिलता है। इनमें टाटा कर्व, हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस शामिल हैं। आइए जानते हैं इन चारों SUV की खासियत और कीमत।

Tata Curvv

टाटा मोटर्स की लोकप्रिय SUV Tata Curvv में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.74 लाख रुपये है। यह फीचर इसके टॉप वेरिएंट में मिलता है। इसमें इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड, मल्टी-कलर मूड लाइटिंग और वॉयस कमांड के जरिए सनरूफ खोलने की सुविधा दी गई है। ड्राइवर "Hello Tata, open the sunroof" बोलकर इसे ऑपरेट कर सकता है। साथ ही, मैनुअल कंट्रोल के जरिए फ्रंट ग्लास को लगभग 80 प्रतिशत तक खोला जा सकता है।

क्या आपको भी चाहिए बड़े पैनोरमिक सनरूफ वाली कार ?

Hyundai Creta

Hyundai Creta के EX (O) वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.74 लाख रुपये है। इसमें वॉयस-इनेबल्ड सनरूफ, इलेक्ट्रिक सनशेड और वेंटिलेशन के लिए टिल्ट फंक्शन मिलता है। जरूरत पड़ने पर सनरूफ को पूरी तरह खोला भी जा सकता है।

क्या आपको भी चाहिए बड़े पैनोरमिक सनरूफ वाली कार ?

Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara के Zeta (O) वेरिएंट में ड्यूल-पेन, ड्यूल-स्लाइडिंग पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.04 लाख रुपये है। इस सनरूफ की खासियत यह है कि इसका डिजाइन आगे और पीछे दोनों यात्रियों को बेहतर ओपन-स्काई अनुभव देता है।

क्या आपको भी चाहिए बड़े पैनोरमिक सनरूफ वाली कार ?

Kia Seltos

Kia Seltos भी इस सूची में शामिल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.52 लाख रुपये है। इसमें पावर-ऑपरेटेड ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, रिट्रैक्टेबल सनशेड और आसान कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। यह फीचर कार के प्रीमियम अनुभव को और बेहतर बनाता है।

क्या आपको भी चाहिए बड़े पैनोरमिक सनरूफ वाली कार ?

किसे चुनें?

अगर आपका बजट 12 से 15 लाख रुपये के बीच है और आप प्रीमियम फीचर्स वाली SUV चाहते हैं, तो ये चारों मॉडल अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इनमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी, बेहतर केबिन अनुभव और कई एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News