क्या आप भी दिल्ली-NCR में खरीदना चाहते है नया घर ! जाने कीमतों में कितनी कितनी आई गिरावट ?

 | 
क्या आप भी दिल्ली-NCR में खरीदना चाहते है नया घर ! जाने कीमतों में कितनी कितनी आई गिरावट ?

Udaipur Times, New Delhi : अगर आप दिल्ली NCR में अपना घर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि जहां NCR के ज्यादातर शहरों में प्रॉपर्टी प्राइसेस लगातार बढ़ रहे हैं वहीं एक ऐसा शहर है जहां घरों के दाम नीचे आए हैं और गिरावट भी छोटी-मोटी नहीं बल्कि एक साल में 17सदी तक की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गाजियाबाद की। 

लेकिन सवाल यह है कि गाजियाबाद में आखिर प्रॉपर्टी इतनी सस्ती हुई क्यों? क्या यह होम बायरर्स के लिए बड़ा मौका है या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? और जब गाजियाबाद में दाम गिरे हैं तो नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली, NCR के बाकी इलाकों में प्रॉपर्टी प्राइसेस का क्या हाल है? 

हाल ही में कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की ताजा रियलस्टेट रिपोर्ट में NCR के प्रॉपर्टी मार्केट की तस्वीर सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फाइनेंसियल ईयर 27 के क्वार्टर वन में गाजियाबाद में प्रॉपर्टी का एवरेज प्राइस ₹9,210 प्रति स्क्वायर फुट रह गया। यानी एक साल पहले के मुकाबले करीब 17% की गिरावट। इतना ही नहीं पिछले तिमाही यानी क्वार्टर ऑन क्वार्टर बेसिस पर भी कीमत 11% नीचे आई। लेकिन यहां एक जरूरी बात है जो समझनी चाहिए। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरावट की एक वजह पिछले साल का हाई बेस है। पिछले कुछ तिमाइयों में प्रेस्टीज के प्रोजेक्ट्स का कंट्रीब्यूशन काफी ज्यादा था जो अब नॉर्मल लेवल पर आ गया है। यानी गाजियाबाद में आई गिरावट को सीधे-सीधे पूरे प्रॉपर्टी मार्केट के क्रैश के तौर पर देखना सही नहीं होगा। अब सवाल है कि कीमतें गिरने के बावजूद क्या यहां पर डिमांड बरकरार है? क्वार्टर वन फाइनेंसियल ईयर 27 में गाजियाबाद में करीब 3.5 मिलियन स्क्वायर फीट प्रॉपर्टी की बिक्री हुई। 

यह पूरे NCR की टोटल सेल्स का करीब 15% है। लेकिन दूसरी तरफ यहां अनसोल्ड इन्वेंटरी भी काफी बड़ी है। गाजियाबाद में करीब 31.1 मिलियन स्क्वायर फीट की प्रॉपर्टी अभी नहीं बिकी है। और इसमें करीब 11.9 मिलियन स्क्वायर फीट अटके हुए प्रोजेक्ट्स की इन्वेंटरी है। यानी बयर के लिए कम कीमत के साथ-साथ प्रोजेक्ट और डेवलपर की क्रेडिबिलिटी को देखना भी बेहद जरूरी है। 

अब अगर गाजियाबाद की तुलना NCR के दूसरे बड़े मार्केट से करें तो क्वार्टर वन फाइनेंसियल ईयर 27 में नोएडा में एवरेज प्रॉपर्टी प्राइस 25805 प्रति स्क्वायर फुट रहा जो सालाना आधार पर 61% ज्यादा है। न्यू दिल्ली एरिया में एवरेज प्राइस ₹24,917 रहा यहां और यहां ईयर ऑन ईयर जंप 94% का है। गुरुग्राम में एवरेज प्राइस ₹21,538 प्रति स्क्वायर फुट है। यानी सालाना 6% की बढ़ोतरी। 

ग्रेटर नोएडा में ₹12,826 प्रति स्क्वायर फुट करीब 18% की तेजी। जबकि फरीदाबाद में एवरेज प्राइस ₹11,242 प्रति स्क्वायर फुट पहुंच रहा है। जो सालाना आधार में ₹264% की बढ़त है। यानी NCR में जहां गाजियाबाद अकेला एक ऐसा मेजर मार्केट है जहां एनुअल बेसिस पर प्राइसेस नीचे आई हैं। वहीं बाकी प्रमुख मार्केट्स में तेजी देखने को मिली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फाइनेंसियल ईयर 27 के क्वार्टर वन में पूरे NCR में हाउसिंग सेल सालाना आधार पर 27% घटकर 23.5 मिलियन स्क्वायर फीट रह गई। इसके बावजूद NCR की टोटल अनसोल्ड इन्वेंटरी 7% बढ़कर 218 मिलियन स्क्वायर फीट हो गई। 

रिपोर्ट के मुताबिक इस इन्वेंटरी को सेल होने में करीब 2 साल 3 महीने का समय लग सकता है। जबकि अटके हुए प्रोजेक्ट्स की इन्वेंटरी करीब 86 मिलियन स्क्वायर फीट है। तो कुल मिलाकर गाजियाबाद में 17% का प्राइस करेक्शन होम बायरर्स के लिए इसे कंपैरेटिवली अफोर्डेबल मार्केट तो जरूर बना रहा है लेकिन अगर आप यहां घर खरीदने का सोच रहे हैं तो सिर्फ सस्ती कीमत देखकर ही अपना फैसला ना लें। प्रोजेक्ट की कंस्ट्रक्शन स्टेटस, डेवलपर का ट्रैक रिकॉर्ड और अनसोल्ड इन्वेंटरी जरूर चेक कर लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News