क्या आप भी खरीदना चाहते है बिल्कुल सस्ते में ब्रांडेड जींस ? यहां है देश की सबसे सस्ती मार्केट

 | 
क्या आप भी खरीदना चाहते है बिल्कुल सस्ते में ब्रांडेड जींस ? यहां है देश की सबसे सस्ती मार्केट

Udaipur Times, Trending Jeans Cheapest Market in india: अगर आप भी कम बजट में अच्छी क्वालिटी की जींस और डेनिम खरीदना चाहते हैं, तो यह मार्केट आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस मार्केट को देश के प्रमुख जींस और डेनिम थोक बाजारों में गिना जाता है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में ग्राहक और व्यापारी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, आइए जानें इस मार्केट के बारे में...

ये है इस बाजार की खासियत
इस मार्केट की खास बात यह है कि ये मार्केट जींस, डेनिम जैकेट, शर्ट और अन्य फैशन परिधानों के लिए जानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां हर उम्र और हर पसंद के ग्राहकों के लिए कपड़ों की रेंज उपलब्ध रहती है। इसके साथ- साथ पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग डिजाइन और साइज में जींस आसानी से मिल जाती है।


इस मार्केट में खरीदारी करने आने वाले लोगों को बजट की चिंता नहीं करनी पड़ती। यहां कई दुकानों पर थोक और खुदरा दोनों तरह की खरीदारी की सुविधा उपलब्ध है। थोक बाजार होने के कारण कपड़ों की कीमतें अन्य बाजारों की तुलना में काफी कम रहती हैं। इसी  वजह से यहाँ उतर भारत के अलावा दूसरे राज्यों के व्यापारी भी माल खरीदने आते हैं।


इस बाजार में फैशन के बदलते ट्रेंड के अनुसार नए डिजाइन लगातार आते रहते है। स्किनी फिट, स्लिम फिट, बैगी, कार्गो और रिप्ड जींस जैसी आधुनिक स्टाइल यहां आसानी से उपलब्ध हैं। इसके अलावा डेनिम जैकेट और फैशनेबल टॉप्स की भी अच्छी वैरायटी देखने को मिलती है।


यदि आप अपने लिए स्टाइलिश जींस खरीदना चाहते हैं या फिर कपड़ों के कारोबार से जुड़े हैं, तो यह बाजार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। कम कीमत, शानदार डिजाइन और उत्पादों की बड़ी रेंज के कारण टैंक रोड मार्केट का आज भी नाम दिल्ली के सबसे लोकप्रिय कपड़ा बाजारों में शामिल है।

नजदीकी मेट्रो स्टेशन
इस  मार्केट तक पहुंचना भी काफी आसान है। यह बाजार दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित है और मेट्रो के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News