क्या आप भी दिखना चाहते है स्कूल की मेडम ! तो मम्मी की साड़ी और सूट से कुछ ऐसे बनाए क्लासिक लुक
Udaipur Times, Teacher's Day Fashion Tips : हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई जगहों पर स्टूडेंट्स अपने पसंदीदा टीचर की तरह तैयार होकर एक दिन के लिए उनकी जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करते हैं। रोल-रिवर्स वाला यह कॉन्सेप्ट बच्चों को काफी पसंद आता है और इसके लिए लड़कियां भी खूब सज-संवरकर स्कूल पहुंचती हैं।
अगर आप भी इस टीचर्स डे पर अपनी पसंदीदा टीचर के लुक को री-क्रिएट करना चाहती हैं, लेकिन उसमें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का ट्विस्ट भी देना चाहती हैं, तो कुछ आसान स्टाइलिंग आइडिया आपके काम आ सकते हैं। इसके लिए आप मम्मी की अलमारी से साड़ी ले सकती हैं या अपनी और दीदी की अलमारी में रखा कोई स्टाइलिश सूट पहनकर भी टीचर वाला क्लासी और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
एलिगेंट लुक के लिए चुनें पेस्टल शेड की साड़ी
अगर आप टीचर लुक में क्लासी और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो पेस्टल शेड की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी चुन सकती हैं। साड़ी का सॉफ्ट कलर आपके लुक को खूबसूरत और सोबर बनाएगा। इसके साथ मिनिमल जूलरी कैरी करें, ताकि पूरा लुक ज्यादा हैवी न लगे। स्कूल में आमतौर पर टीचर्स डेली वेयर के दौरान ज्यादा जूलरी नहीं पहनती हैं, इसलिए इस लुक को री-क्रिएट करते समय भी कम और सिंपल जूलरी पहनना बेहतर रहेगा।

फ्लोरल साड़ी से मिलेगा फ्रेश और स्टाइलिश लुक
अगर मम्मी की अलमारी में ब्लैक या ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी रखी है, तो उसे भी टीचर्स डे पर स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह की साड़ी आपको फ्रेश और एलिगेंट लुक देगी।
हालांकि, आप ब्लाउज के डिजाइन में थोड़ा ट्विस्ट दे सकती हैं। पफी स्लीव्स, फुल बैलून स्लीव्स या कॉलर्ड नेक वाला ब्लाउज साड़ी के लुक को और क्लासी बना सकता है। इसके साथ छोटे झुमके या स्टड ईयररिंग्स पहनें।

अनारकली में मिलेगा रॉयल टीचर लुक
टीचर्स आमतौर पर स्कूल में लाइटवेट और कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करती हैं, लेकिन टीचर्स डे पर आप अपने लुक को थोड़ा ग्लैमरस बना सकती हैं। इसके लिए लॉन्ग लेंथ अनारकली एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अनारकली के साथ चूड़ीदार पहनें और इसे हाई हील्स या खूबसूरत जूतियों के साथ स्टाइल करें। कानों में झुमके पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। इस तरह आपको एक सिंपल लेकिन रॉयल फील वाला टीचर लुक मिल सकता है।
ब्लैक साड़ी से पाएं क्लासी लुक
ब्लैक साड़ी लगभग हर मौके पर स्टाइलिश लगती है। अगर आप ज्यादा मेहनत किए बिना एक क्लासी लुक चाहती हैं, तो बॉर्डर वाली प्लेन ब्लैक साड़ी चुन सकती हैं।

इसके साथ बोट नेक ब्लाउज पहनें या स्लीवलेस ब्लाउज को स्टाइल करें। लुक को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहन सकती हैं। वहीं, मेकअप को मिनिमल रखते हुए सॉफ्ट लिप कलर और सिंपल हेयरस्टाइल आपके लुक को पूरा कर सकता है।
सिंपल और सोबर लुक के लिए चुनें ऐसी साड़ी
अगर आपको एकदम सिंपल और एलिगेंट वाइब पसंद है, तो सटल और सोबर साड़ी चुनें। हल्के रंग की साड़ी पर बनी फ्लोरल डिटेलिंग आपके लुक में फ्रेशनेस लाएगी।
साड़ी की नीट एंड क्लीन प्लीट्स बनाकर ओपन पल्लू ड्रेप करें। इसके साथ छोटे झुमके और हल्की जूलरी पहनें। इस तरह आपको बिना ज्यादा तैयार हुए ही एकदम बढ़िया टीचर वाला लुक मिल जाएगा।
साड़ी में कंफर्टेबल नहीं हैं तो सूट करें ट्राई
अगर आप साड़ी में कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं, तो फ्लोरल पैटर्न वाला स्टाइलिश सूट भी पहन सकती हैं। कलरफुल फ्लोरल प्रिंट वाला सूट टीचर्स डे के इवेंट के लिए बढ़िया रहेगा।
लूज-फिटेड सिल्हूट वाला सूट आपको पूरे दिन आरामदायक भी रखेगा। इसे हील्स, जूती या सिंपल सैंडल के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इसके साथ हल्की जूलरी रखें, ताकि लुक टीचर जैसा सोबर और क्लासी लगे।
प्रिंटेड कुर्ता सेट भी रहेगा परफेक्ट
अगर आप कुछ ज्यादा सिंपल और कंफर्टेबल पहनना चाहती हैं, तो प्रिंटेड कुर्ता सेट भी अच्छा ऑप्शन है। टीचर्स के बीच इस तरह के कुर्ता सेट काफी आम हैं, इसलिए इससे आपको आसानी से टीचर वाला लुक मिल सकता है।
आप अनारकली स्टाइल कुर्ते के साथ मैचिंग पैंट और दुपट्टा पहन सकती हैं। इसके साथ झुमके या चांदबाली पेयर करें। बालों को सिंपल तरीके से स्टाइल करके और मिनिमल मेकअप के साथ आपका पूरा लुक एलिगेंट और क्लासी नजर आएगा। इस तरह से आप अपना टीचर डे मना सकते डिफरेंट लुक के साथ।