क्या आप भी देखना चाहते है आपके PF खाते में कितना पैसा है जमा ? घर बैठे ऐसे करें चेक पूरा बैलेंस
Udaipur Times, How to check PF Passbook balance: नौकरी कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़े काम की खबर है। अगर कोई कर्मचारी अपने PF अकाउंट के बारे में जानना चाहता है तो यह खबर आपके काम की है। जानकारी के लिए आपकों बता दें की हर कर्मचारी की मेहनत की कमाई का एक बड़ा हिस्सा उसके भविष्य के लिए PF अकाउंट में जमा होता है। लेकिन कई बार यह जानना जरूरी हो जाता है कि अकाउंट में कितना बैलेंस है, कंपनी ने योगदान सही से जमा किया या नहीं, और ब्याज कितना मिला।
यहां हम आपको PF अकाउंट का बैलेंट चेक करने का सबसे सिंपल तरीका बता रहे हैं। जिस कर के आपके लिए अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी ऑफिस के चक्कर लगाने या डॉक्यूमेंट्स को ढूंढने की जरूरत नहीं है। जानकारी के अनुसार, EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स में अपनी PF पासबुक और बैलेंस चेक कर सकते हैं। यह तरीका सुरक्षित, फ्री और सबसे डिटेल्ड जानकारी देता है।
आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस...
सबसे पहले अपना UAN (Universal Account Number) अपने पास रखें क्योंकि इसी से लॉगइन करना होगा। इसके बाद UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसलिए साथ में अपना फोन भी लेकर बैठें। इसके लिए UAN का पासवर्ड भी याद होना चाहिए। हालांकि अगर आप भूल भी गए हैं, तो इसे Forgot Password से फिर से रीसेट कर सकते हैं। इंटरनेट कनेक्शन भी जरूरी है।
यहाँ देखें पूरा प्रोसेस:
स्टेप 1: अपने ब्राउजर में आधिकारिक EPFO Member Passbook पोर्टल खोलें।
स्टेप 2: अब यहां आपका 12-अंकों का UAN नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहे Captcha कोड सही-सही भरें। फिर Sign In पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉगिन होने ही आपके साथ एक पेज खुले, जिसमें Home, Profile, Passbook और Service History ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें से Passbook पर क्लिर करें।
स्टेप 4: अगर आपके पास एक से ज्यादा जॉब के Member ID हैं, तो जिस कंपनी/अकाउंट का बैलेंस देखना है, उस Member ID को सिलेक्ट करें।
स्टेप 5: जैसे ही आपको कोई Member ID चुनेंगे आपके साथ EPF Passbook खुल जाएगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें की इस पासबुक में आपको टोटल बैलेंस दिखाई देगा। इसके अलावा, आपका योगदान, कंपनी का योगदान और पेंशन में कितना पैसा जा रहा है, यह सब दिखाई देगा।
स्टेप 6: पासबुक को PDF में डाउनलोड करने के लिए ऊपर राइट साइड Download PDF या Download Passbook ऑप्शन पर क्लिक करें और सेव कर लें।