क्या आपके पास भी है हाथ से लिखा जन्म प्रमाण पत्र ? घर बैठे फ्री में बनवाएं डिजिटल Birth Certificate, जानें पूरा तरीका ?

 | 
क्या आपके पास भी है हाथ से लिखा जन्म प्रमाण पत्र ? घर बैठे फ्री में बनवाएं डिजिटल Birth Certificate, जानें पूरा तरीका ?

Udaipur Times, Digital Birth Certificate : अगर आपके पास अभी भी हाथ से लिखा हुआ पुराना जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) है, तो अब उसे आसानी से डिजिटल फॉर्मेट में बदला जा सकता है। इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। कुछ आसान ऑनलाइन स्टेप्स पूरे करके आप कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र (Digital Birth Certificate) क्यों है बेहतर?

हाथ से लिखे जन्म प्रमाण पत्र समय के साथ खराब हो सकते हैं। उनकी स्याही मिट सकती है या कागज फट सकता है। वहीं, डिजिटल या कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र सुरक्षित रहता है और इसमें QR कोड या डिजिटल सत्यापन जैसी सुविधाएं होती हैं, जिससे किसी भी विभाग में इसकी जांच आसानी से की जा सकती है।

अगर डिजिटल प्रमाण पत्र खो भी जाए, तो इसे दोबारा पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले CRS (Civil Registration System) के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

General Public Sign Up पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से नया अकाउंट बनाएं।

मोबाइल पर आए OTP से अकाउंट सत्यापित करें और लॉगिन करें।

डैशबोर्ड पर Birth सेक्शन में जाकर Add Old Birth Event विकल्प चुनें।

पुराने जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

पुराने जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी (PDF) और माता-पिता के वैध पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट कर दें।

कितने दिन में मिलेगा सर्टिफिकेट( Digital Birth Certificate)?

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। सत्यापन पूरा होने के बाद करीब 7 से 10 दिनों में डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा, जिसे पोर्टल पर लॉगिन करके डाउनलोड किया जा सकेगा।

अप्लाई करने से पहले रखें ये दस्तावेज तैयार

पुराने जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी

माता-पिता के वैध पहचान पत्र की स्कैन कॉपी

सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

सभी स्कैन फाइलें 2 MB से कम आकार की हों

पुराने प्रमाण पत्र में लिखी जानकारी स्पष्ट न हो तो नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान और माता-पिता का नाम पहले से सही लिखकर रखें, ताकि आवेदन भरते समय कोई गलती न हो।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News