क्या आप भी चाहते है जीरो बिजली बिल ! तो आज ही लगवाएं 3 kw का सोलर सिस्टम, ऐसे करें आवेदन
Udaipur Times, Solar System : आज के समय में बिजली हर घर की जरूरत है। गर्मियों में बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है। जिससे बिजली बिल भी काफी बढ़ जाता है। इस वजह से बिल पर लोगों का पैसा भी ज्यादा खर्च होता है। इसके अलावा गर्मियों में बिजली के बार -बार कट लगते हैं और लोगों को गर्मी में बहुत परेशान होना पड़ता है।
ऐसे में आज हम आपको बिजली कटौती और ज्यादा बिजली बिल दोनों ही समस्या का बेहतरीन समाधान बताने जा रहे हैं। सौर ऊर्जा इसका बेहतरीन विकल्प है। हम आपको सौर ऊर्जा से जुड़ी ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको सौर ऊर्जा लगवाने के लिए सब्सिडी मिलेगी।
प्रदेश में कई घरों, सरकारी दफ्तरों और विद्यालयों में सोलर पैनल इंस्टॉल हो गया है। हालांकि, सोलर एनर्जी को हर घर तक पहुंचाने को लेकर अब मुहिम चलाई जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें की जहानाबाद जिले में सोलर एनर्जी मेला 2026 का आयोजन किया गया था। जहां एक मंच पर सोलर एनर्जी लगाने के इच्छुक लोगों को सहयोग मिला।
यहां एक साथ सोलर वेंडर, बैंक कर्मी और बिजली विभाग से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सौर ऊर्जा घर पर लगवाने को केंद्र सरकार से अनुदान भी दिया जा रहा है, ताकि कम पूंजी वाले लोगों के बोझ कम किया जा सके।
जैसे की पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर लाभार्थी के खाते में 78 हजार रुपए अनुदान दिया जाता है। अब सवाल है कि आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
जाने पूरी प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद जिला स्थित फोटोनिक्स सोलर कंपनी के डायरेक्टर और सोलर वेंडर दिव्य प्रकाश ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा लगवाने का कार्य मिशन मोड में चल रहा है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत सोलर पैनल घर पर लगवाने के बाद सब्सिडी भी दी जाती है।
3 किलोवाट सोलर पैनल इंस्टॉल करने पर 78 हजार रुपए मिलती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आवेदन करने होगा। इस कार्य को खुद से भी कर सकते हैं अन्यथा वेंडर के जरिए भी करवा सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की वेंडर से योजना का लाभ लेने पर भागदौड़ की जरूरत नहीं पड़ेगी।
