डॉक्टरों ने निकला शंकर को मौत के मुंह से

एम.बी अस्पताल की चिकित्सक टीम ने पीपलखूंट, प्रतापगढ़ निवासी 30 वर्षीय शंकर मीणा के पेट में घुसे लकड़ी के टुकड़े को सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर निकाल दिया। शंकर की स्थिति अब खतरे से बहार बताई जा रही है।

 | 

यह टुकड़ा शंकर के पेट में लकड़ी काटते समय उस समय घुस गया था, जब वह पेड़ से लकड़ी के ठूंठ पर गिर गया था। ठूंठ को ऑपरेशन करके आज सुबह पौने पांच बजे निकाल लिया गया।

जानकारी अनुसार पीपलखूंट निवासी शंकर पुत्र नालिया मीणा जंगल में लकड़ी काटने गया था, लकड़ी कटते समय वह पेड़ से गिर गया और जमीन में खड़ा लकड़ी का टुकड़ा उसके पेट से पार हो गया।

उसके साथ लड़की काटने वाले अन्य ग्रामीणों ने लकड़ी का ठूंठ आरी से काट उसे प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे उदयपुर रेफर किया गया।

मध्य रात्री डॉ. एस.पी गुप्ता व उनकी टीम ने ऑपरेशन शुरू किया, तथा 5 घंटे की मेहनत के बाद शंकर के पेट से लकड़ी का टुकड़ा निकाल का डाक्टरों ने चैन की साँस ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News