डॉक्टर से बनी प्रोफेसर फिर UPSC में गाड़ा झंडा, 33 की उम्र में IPS बन रच दिया इतिहास

 | 

IPS Amrita Duhan Udaipur New SP Success Story : कहते है की मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो मेहनत करना नहीं छोड़ते है उन्हे सफलता एक न एक दिन अवश्य मिलती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है हरियाणा की रहने वाली अमृता दुहन ने। आइए जानते है कैसे अमृता दुहन ने कड़ी मेहनत से IPS बन सफलता हासिल की है ?

हाल ही में राजस्थान में हुए IPS अधिकारियों के तबादले में डॉ. अमृता दुहन को प्रशासनिक फेरबदल के बाद उदयपुर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है और वे इस जिले की पहली महिला SP बनी हैं। IPS Amrita Duhan

राजस्थान में अपनी सख्त पुलिसिंग के कारण उन्हें “लेडी सिंघम” के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणा के रोहतक में जन्मी अमृता दुहन पहले डॉक्टर थीं और MBBS के बाद MD की पढ़ाई कर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थीं। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और वर्ष 2016 में 33 साल की उम्र में IPS बनीं। IPS Amrita Duhan

कौन हैं अमृता दुहन

अमृता ने बताया था कि, वह बचपन से ही IPS अधिकारी बन देश सेवा करना चाहती थी। साल 2007 में उन्होंने MBBS किया। इसके बाद साल 2011 में PG किया और हरियाणा में बतौर डॉक्टर के रूप में कार्यरत रही। नौकरी मिलने के बाद उनके परिवार ने अमृता की शादी का मन बना लिया था। 

शादी के कुछ सालों बाद उन्हें बेटा हुआ। परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने अपने मुकाम को हासिल किया। कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर अमृता ने साल 2016 ने UPSC की परीक्षा क्वालीफाई किया। IPS Amrita Duhan

लेडी सिंघम

कोटा के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभालने के बाद पहले ही दिन से उन्होंने शहर से बदमाशों का सफाया शुरू कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद अमृता का नाम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। IPS Amrita Duhan

साल 2016 बैच 

अमृता साल 2016 बैच की IPS अधिकारी हैं। जहां जहां अमृता की तैनाती हुई उन्होंने अपराधियों की कमर तोड़ दी। उनकी गिनती राजस्थान के सबसे तेज तर्रार व निर्भिक अधिकारियों में की जाती है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal