लिपिक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियो ने करवाया दस्तावेज सत्यापन
कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 के तहत मगंलवार को अभ्यर्थियो के दस्तावेंजो का अभिलेख सत्यापन किया गया।

कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 के तहत मगंलवार को अभ्यर्थियो के दस्तावेंजो का अभिलेख सत्यापन किया गया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष सावनसुखा ने बताया कि लिपिक भर्ती के तहत 27 मई से 4 जून तक अभ्यर्थियो के दस्तावेजों का स्त्यापन किया जा रहा है। इसी को लेकर मगंलवार को ओबीसी के अंग्रेजी वर्णाक्षर ए से एम तक के नाम वाले अभ्यर्थीयो के दस्तावेजो का सत्यापन किया गया। विभाग द्वारा मंगलवार को 450 अभ्यर्थियो दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया।
30 मई को ओबीसी श्रेणी के एन से जेड तक के नाम वाले अभ्यर्थी, 31 मई को जनजाति उपयोजना के जनजाति श्रेणी के ए से एम तक के नाम वाले अभ्यर्थी, 1 जून को जनजाति उपयोजना के अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अंग्रेजी वर्णाक्षर एन से जेड तक के नाम वाले अभ्यर्थी, 3 जून को अनुसूचित जाति श्रेणी के ए से जेड तक नाम वाले अभ्यर्थी तथा 4 जून को अनुसूचित जनजाति, जनजाति उपयोजना क्षेत्रा के अनुसूचित जाति तथा विशेष पिछड़ा वर्ग के ए से जेड नाम वाले सभी अभ्यर्थियो के अभिलेख सत्यापित होंगे।
इन दिवसो में संबंधित श्रेणी के अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से जिला परिषद सभाकक्ष में उपस्थित हो सकेंगे।
