मेनार पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण शुक्रवार को

डीडी राजस्थान पर शाम साढ़े सात बजे दिखेगी मेनार की ऐतिहासिक विरासत

 | 

डॉक्यूमेंट्री में मेनार की एक अलग ही तस्वीर नजर आएगी

उदयपुर, 16 मार्च 2021। मेवाड़ के इतिहास में विशिष्ट स्थान रखने वाले तथा बर्ड विलेज के नाम से मशहूर मेनार गांव पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण डीडी राजस्थान पर शुक्रवार 19 मार्च शाम 7ः30 बजे किया जाएगा। लगभग 25 मिनट के इस कार्यक्रम में मेनार की मशहूर तलवारों की गेर, यहां की सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक विरासत को संजोया गया है। 

डॉक्यूमेंट्री का निर्माण भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी और दूरदर्शन जयपुर के सहायक निर्देशक मुरारी गुप्ता ने किया है। गुप्ता पिछले दिनों अपनी टीम के साथ मेनार पहुंचे थे। गुप्ता ने यहां के प्रकृति प्रेम, पक्षी संरक्षण और ऐतिहासिक विरासत पर एक फीचर फिल्म शूट की थी। 

गुप्ता ने बताया कि मेनार की बर्ड विजिट साइट्स पर दुर्लभ पक्षी नजर आते हैं। यहां पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावना है। इसके साथ ही यहां के इतिहास को सहेजने की आवश्यकता है। मेनार के कण-कण में शौर्य और बलिदान की गाथा है। डॉक्यूमेंट्री में मेनार की एक अलग ही तस्वीर नजर आएगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News