क्या बरसात में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने पर खराब हो जाता है? जाने एक्स्पर्ट्स की राय

 | 
क्या बरसात में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने पर खराब हो जाता है? जाने एक्स्पर्ट्स की राय 

Udaipur Times, Automobile News, EV Monsoon Safety tips :  मानसून गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन जिनके पास इलेक्ट्रिक स्कूटर है वैसे लोगों के लिए यह कई चुनौतियां भी लेकर आता है। बढ़ी हुई नमी, जलभराव वाली सड़कें और अचानक होने वाली बारिश इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और उसकी परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती हैं, अगर सही देखभाल न की जाए।

सही राइडिंग आदतों और नियमित मेंटेनेंस के जरिए आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को पूरे मानसून सीजन में बेहतर और सुरक्षित तरीके से चला सकते हैं।

मानसून में बैटरी केयर क्यों जरूरी है?

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी उसका सबसे अहम हिस्सा होती है। बारिश के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव बैटरी की दक्षता, इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और ओवरऑल परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकते हैं। लगातार नमी या पानी के संपर्क में रहने से जंग लगने की संभावना बढ़ती है, चार्जिंग एफिशिएंसी कम हो सकती है और बैटरी की लाइफ पर असर पड़ सकता है। इसीलिए मानसून में बैटरी की अतिरिक्त देखभाल जरूरी हो जाती है।

पानी और जलभराव वाली सड़क से बचें

भले ही आज के इलेक्ट्रिक स्कूटर को सामान्य भारतीय सड़कों के हिसाब से डिजाइन किया गया है, लेकिन फिर भी गहरे पानी या जलभराव वाली सड़कों से बचना जरूरी है। पानी बैटरी और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकता है।

मानसून में ध्यान रखें गहरे पानी से होकर न गुजरें, पानी भरे रास्तों से बचें, वैकल्पिक सुरक्षित रूट चुनें और धीमी और सावधानी से ड्राइव करें।

चार्जिंग करते समय सावधानी रखें

बैटरी की लाइफ बढ़ाने में चार्जिंग आदतों की बड़ी भूमिका होती है।

हमेशा सूखी और कवर वाली जगह पर चार्ज करें

बारिश में स्कूटर भीगा हो तो पहले पूरी तरह सुखाएं

केवल कंपनी द्वारा दिए गए चार्जर का इस्तेमाल करें

गलत तरीके से चार्जिंग करने से बैटरी की लाइफ कम हो सकती है।

स्कूटर की नियमित सफाई जरूरी

बारिश के बाद स्कूटर पर मिट्टी और नमी जमा हो सकती है, जो धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है।

मुलायम कपड़े से स्कूटर साफ करें

बैटरी और वायरिंग एरिया को ध्यान से पोंछें

हाई प्रेशर वॉश का उपयोग न करें

यह आदत बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम दोनों को सुरक्षित रखती है।

सही तरीके से स्टोरेज करें

मानसून में स्कूटर को सही जगह पार्क करना बहुत जरूरी है।

सूखी और कवर वाली जगह में रखें

खुले में बारिश में न छोड़ें

लंबे समय तक उपयोग न होने पर बैटरी को पूरी तरह खाली न करें

सही स्टोरेज बैटरी को नमी और खराबी से बचाता है।

सर्विसिंग और जांच जरूरी है

मानसून के दौरान और बाद में नियमित सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी है। नमी या जंग की शुरुआती पहचान होती है, इलेक्ट्रिकल फॉल्ट का पता चलता है, बैटरी और सिस्टम की सेहत बनी रहती है ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से जांच कराना हमेशा बेहतर होता है।

मानसून में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी केयर टिप्स

गहरे पानी से बचकर चलाएं

सही और सुरक्षित चार्जिंग करें

नियमित सफाई करें

स्कूटर को सूखी जगह पर पार्क करें

समय-समय पर सर्विसिंग कराएं

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News