घरेलू सिलेंडर 10 रुपए सस्ता 850 की जगह 840 रुपए

घरेलू गैस सिलेंडर 850 की जगह 840 रुपए जबकि काॅमर्शियल 1690 की जगह 1722 रुपए का मिलेगा

 | 

इस माह भी सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा

घरेलू सिलेंडर की कीमत में फिर से बदलाव हुआ है। लेकिन वो भी सिर्फ 10 रुपए का फर्क है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है। घरेलू सिलेंडर में 10 रुपए कम किए गए है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर 20 रुपए महंगा किया गया है।

अब घरेलू गैस सिलेंडर जयपुर में 823 की जगह 813 रुपए जबकि काॅमर्शियल 1625 की जगह 1655 रुपए का मिलेगा। वहीँ हमारे शहर उदयपुर में घरेलु गैस सिलेंडर की रेट 850 की बजाय अब 840 रूपये में उपलब्ध होगा। जबकि काॅमर्शियल 1690 की जगह 1722 रुपए का मिलेगा

इस माह भी सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। दिसंबर से 2020 से अब तक घरेलू सिलेंडर 175 रुपए महंगा हो चुका है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News