घरेलू सिलेंडर हुआ 29 रुपये महंगा; तीन महीने में ₹89 बढ़े दाम, देखें नई कीमतें ?

 | 
घरेलू सिलेंडर हुआ 29 रुपये महंगा; तीन महीने में ₹89 बढ़े दाम, देखें नई कीमतें ?

Udaipur Times, LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया गया है। आम जनता को अब बड़ा झटका देखने को मिलने वाला है। आज सुबह-सुबह घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों के स्तर पर ऊर्जा की ऊंची कीमतों से झुझ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गई है। नई कीमतें आज यानी 7 जून से लागू होंगी। LPG Price Hike

यह बढ़ोतरी 7 मार्च को प्रति सिलेंडर 60 रु. की वृद्धि के बाद हुई है। इस तरह 3 महीनों के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रु. महंगा हो गया है। उद्योग जगत के सूत्रों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से घरेलू एलपीजी बिक्री पर होने वाले नुकसान को केवल 3 आंशिक रूप से ही पूरा किया है। LPG Price Hike

मई के मध्य से अब तक पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भी कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की दरों में करीब 6 रु. प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। इनकी वजह से तेल कंपनियों में भी भारी दबाव हुआ है।

कंपनियों का दावा-

हर सिलेंडर पर ₹703 का घाटा हो रहा था...

कितना नुकसान?

सूत्रों के अनुसार, कंपनियों में इस बात का अनुमान है कि पहले सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर लगभग 703 रु. का नुकसान होने का अनुमान था। LPG Price Hike

जेब पर क्यों नहीं पड़ा?

वैश्विक कच्चे तेल और ईंधन बाजारों में लगातार दबाव बना हुआ है, पर सरकार ने अब तक इसका पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर डालने से परहेज किया है। इस वजह से तेल कंपनियों पर वित्तीय भार बढ़ता जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News