मन्दिर से दान पेटी व सामान चोरी
कल रात चोरों ने खेमपुरा स्थित हनुमान मन्दिर को अपना निशाना बनाया। हनुमान मन्दिर के पुजारी संतोष वेष्णव ने बताया सुबह 8 बजे पूजा करने के लिए मन्दिर पहुचने पर उन्होंने देखा की मन्दिर का रोशनदान टुटा हुआ था, संतोष ने क्षेत्र वासियों तथा प्रताप नगर पुलिस को सूचित किया।

प्रताप नगर पुलिस ने मौके कि जाँच कर बताया कि चोर पत्थर से रोशनदान तोड़ मन्दिर के भीतर घुसे तथा मन्दिर में रखी दो दान पेटियों को तोड़ कर पैसे तथा दो पीतल कि थाली चुरा ले गए।

पुजारी ने बताया कि पहले भी चोरों ने मन्दिर के ताले तोड़ पीतल के सामान चुराए थे।