राष्ट्रीय सिन्धी समाज द्वारा देहदान

चिकित्सा पद्दति की उन्नति के लिए आज राष्ट्रिय सिन्धी समाज ने एक व्यक्ति का देहदान आर.एन टी मेडिकल कॉलेज को किया। यह फैसला समाज के सभी नागरिकों व परिजनों की सर्व सहमती से लिया गया।

 | 

कल रात भगवान दास (42)  निवासी नीमच (एम.पी) की घर पर मृत्यु हो गई। भगवान दास के भाई शंकरलाल ने बताया कि वह अविवाहित थे तथा उनकी इच्छा थी की उनका शरीर देश के लिए काम आ सके।

भगवान दास की इच्छा को मानते हुए उनके परिजन व राष्ट्रिय सिन्धी समाज एवं सिन्धी पंचायत के संयुक्त सहयोग से उनका देह दान किया गया।

आज भगवान दास के पार्थिव देह को पुष्प- मालाओं से श्रधांजली अर्पित कर शोभायात्रा निकालते हुए एम्बुलेंस द्वारा आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहाँ सभी समाज बंधुओ व परिजनों की उपस्थिति में पार्थिव देह को दान दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News