राजनीतिक पार्टियों द्वारा डोर टू डोर अभियान जारी
जेसै-जेसै चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों द्वारा डोर-डोर टू अभियान में भी तेज़ी की जा रही है। दोनो ही राजनीतिक पार्टियों के द्वारा डोर टू डोर जाने का क्रम जारी हो गया है। सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए नित नए जतन कर अपने पक्ष में वोट मांगने का दौर जारी है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की ओर से शहर विधानसभा से प्रत्याशी गुलाब कटारिया ने कार्यकताओं को डोर टू डोर जाकर वोट मांगने के लियें अपील की। सभी वार्डो में कार्यकर्ताओं की टीम बनाने के बारे में पदाधिकरियो को निर्देश दिये।
बैठक के दौरान कटारिया ने युवा मोर्चा के कार्यकताओें से अपील करते हुये कहा कि, चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ता करने आचार संहिता का पूरा पालन करते हुये शांतिपूर्ण तरीके से प्रचार-प्रसार करने की बात कही।
बैठक के बाद कटारिया ने पार्टी की महिला पदाधिकारियो के साथ मिलकर घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। सम्पर्क कार्यक्रम जगदीश चैक से प्रारम्भ कर वारियों की घाटी, कसारों की ओल, बदनौर की हवेली, बाबेलों की सेहरी, सिटी पैलेस, लाल घाट, नाव घाट सहित शहर के कई क्षेत्रो में चला।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मून्दड़ा एवं अनिता कटारिया के नेतृत्व में सुराज, सुशासन हेतु भाजपा के पक्ष में मतदान हेतू सबसे निवेदन कर पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा किये गये कार्यों के बारे में बताया। बीजेपी की ओर से 28 नवम्बर को शहर में रैली का आयोजन किया जायेगा।
वहीँ दूसरी ओर से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली की ओर से भी डोर टू डोर अभियान जारी है। श्रीमाली अपने समथको के साथ आज हाथीपोल क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रहणियों से अपने पक्ष में वोट मांगे। श्रीमाली ने आज वार्ड 52 स्थित चुनाव कार्यालय का भी शुभारम्भ किया।