डीपीएस के छात्रों का राइफल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर ने जयपुर में आयोजित डाॅ. करनीसिंह मेमोरियल शूटिंग कम्पीटीशन तथा चौथे एकलव्य स्पोर्टस् शूटिंग कम्पीटीशन में विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण तथा 4 रजत पदक प्राप्त किये। नवीं की छात्रा सुदीक्षा ने एक स्वर्ण व तीन रजत एवं इसी कक्षा के किर्तिश सिंह ने रजत तथा कक्षा पांचवीं की छात्रा मानवी खत्री ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा कीर्तिश सिंह ने यंग एचीवर अवार्ड भी प्राप्त किया जिसमें 5000 रूपये नगद एवं ट्राॅफी व प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

 | 
डीपीएस के छात्रों का राइफल शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर ने जयपुर में आयोजित डाॅ. करनीसिंह मेमोरियल शूटिंग कम्पीटीशन तथा चौथे एकलव्य स्पोर्टस् शूटिंग कम्पीटीशन में विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण तथा 4 रजत पदक प्राप्त किये।

प्राचार्य संजय नरवारिया ने बताया कि कक्षा नवीं की छात्रा सुदीक्षा ने एक स्वर्ण व तीन रजत एवं इसी कक्षा के किर्तिश सिंह ने रजत तथा कक्षा पांचवीं की छात्रा मानवी खत्री ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा कीर्तिश सिंह ने यंग एचीवर अवार्ड भी प्राप्त किया जिसमें 5000 रूपये नगद एवं ट्राॅफी व प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रो. वाईस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने छात्रों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी एवं उन्हें और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News