डीपीएस के छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शहर के सौन्दर्य विकास, स्वच्छता के लिए जन सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा चलाए गये एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल के नन्ने-मुन्नों ने फतहसागर की पाल पर विविध विषयों आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों के पश्चात पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकाली गई।

मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के नन्ने बालकों द्वारा फतहसागर पाल पर ‘सेव टाईगर’ (बाघ बचाओं) का संगीत के साथ नाट्य प्रदर्शन किया गया जिसमें बालकों ने बाघ के विविध चरित्रें वाली पोशाकें पहन कर नृत्य कर जंगल एवं पिंजरे के दृश्यों का प्रस्तुतीकरण दिया इसके पश्चात पाल पर बच्चों एवं इनके अभिभावकों तथा शिक्षकों ने स्वच्छ, सुन्दर, विकसित उदयपुर के संदेशों वाली तख्तियों के साथ रैली निकाली।
कार्यक्रम में निरू टण्डन प्राचार्य तथा एलिमेन्ट्री सेक्शन प्रभारी अनिमिका राय तथा तकनीकी प्रभाग प्रभारी विनय तिवारी ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में समन्वयक सुधीर दवे ने आम जन को सम्बोधित कर एक्शन उदयपुर कार्यक्रम से जु$डने की अपील की। शहर को सुन्दर बनाने का आग्रह किया।