डॉक्टर अरविंदर सिंह बने अंतर्राष्ट्रीय TEDx स्पीकर

संघर्षपूर्ण जीवन, चुनौतियां और सफलता के मंत्र को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर साझा किया... 
 | 
Dr Arvinder Singh TEDx Speaker Mumbai Parel, Dr Arvinder Singh becomes an International Speaker, Dr Arvinder Singh and Beauty Cosmetology Training

अर्थ के डॉक्टर अरविंदर सिंह को मुंबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय TEDx टॉक कार्यक्रम में प्रेरणादायक जीवन कहानी के लिए आमंत्रित किया। TEDx एक विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से दिग्गजों को बोलने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

डॉ. अरविंदर को यह सम्मान उनकी संघर्षपूर्ण जीवन एवं उनकी चुनौतियां को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर साझा करने के लिए दिया गया।

डॉ सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी कहानी में इस बात का विवरण दिया कि किस प्रकार से एक लाइलाज बीमारी पोलियो से ग्रसित होने के बावजूद, उन्होंने संघर्ष नहीं छोड़ा और मेडिकल  की पढ़ाई पूरी करने के बाद में मैनेजमेंट, वर्ल्ड रिकॉर्ड, बिजनेस लीडर्,  एंटरप्रेन्योरशिप और इसी प्रकार के विभिन्न आयामों में अपनी छाप छोड़ी।

Dr Arvinder Singh TEDx Speaker Mumbai Parel, Dr Arvinder Singh becomes an International Speaker, Dr Arvinder Singh and Beauty Cosmetology Training

डॉ सिंह ने बताया कि जीवन के सफलता के सूत्र में अहम है कि व्यक्ति फोकस होकर कड़ा परिश्रम करें एवं लोगों की नेगेटिव बातों को ना सुनकर अपने सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में पूरी ईमानदारी से लगाए।

डॉ अरविंदर ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने जीवन का सही लक्ष्य निर्धारण और एकाग्रता से परिश्रम  करता है उसे सफलता निश्चित रूप से मिलती ही है।

Dr Arvinder Singh TEDx Speaker Mumbai Parel, Dr Arvinder Singh becomes an International Speaker, Dr Arvinder Singh and Beauty Cosmetology Training

डॉ सिंह ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह उदयपुर को इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर रिप्रेजेंट कर पाने में कामयाब हुऐ।  इस अवसर पर देश के विभिन्न सफल बिज़नेसमैन,एक्टर, डायरेक्टर, उधयोगपती एवं अन्य दिग्गज मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News