डाॅ. गौरव शर्मा की डिजिटल कलाकृति “मीट अगेन”(meet again) को पुरुस्कार
उदयपुर 24 मार्च 2019, ऑल इण्डिया फाईन आर्टस् एण्ड क्राफ्ट सोसाइटी, नई दिल्ली द्वारा 9वी ऑल इण्डिया डिजिटल आर्ट एग्जिबिशन-2019 में उदयपुर के युवा चित्रकार डाॅ. गौरव शर्मा की डिजिटल कलाकृति शीर्षक “मीट अगेन” (meet again) को पुरुस्कृत किया गया।

सोसाइटी के अध्यक्ष पद्म भूषण राम वी. सुतार एवं चेयरमैन पद्मश्री बीमन बी. दास ने डॉ गौरव शर्मा को उनकी बनाई गई कृति ‘मीट अगेन ‘ को पुरस्कृत किया एवं अवार्ड में 15000 रुपये, प्रमाण पत्र और मोमेन्टो प्रदान किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उल्लेखनीय है की इस प्रदर्शनी में देशभर से 178 कलाकृति प्रदर्शित की गई थी, जिसमें 7 कलाकृतियों को पुरुस्कृत किया गया। डाॅ. शर्मा ने डिजिटल कला में प्रेमी युगल के भावनात्मक सम्बन्ध एवं रहस्यमयी बन्धनों को उकेरा है।