डॉ. भानावत को लोककला रत्न सम्मान

इलाहाबाद के स्वर्ग रंगमंडल द्वारा आयोजित भारत लोकरंग महोत्सव के त्रिदिवसीय आयोजन के समापन पर 20 मार्च को सुप्रसिद्ध लोककलाविज्ञ डॉ. महेन्द्र भानावत को 'लोककला रत्न सम्मान - 2015' से नवाजा जाएगा।

 | 

डॉ. भानावत को लोककला रत्न सम्मान

इलाहाबाद के स्वर्ग रंगमंडल द्वारा आयोजित भारत लोकरंग महोत्सव के त्रिदिवसीय आयोजन के समापन पर 20 मार्च को सुप्रसिद्ध लोककलाविज्ञ डॉ. महेन्द्र भानावत को ‘लोककला रत्न सम्मान – 2015’ से नवाजा जाएगा।

रंगमंडल के सचिव अतुल यदुवंशी के अनुसार संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में देश के विविध प्रांतों के लोकनृत्य कलाकार प्रतिदिन संध्या को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी इन्द्रधनुषी रंगावलियां प्रस्तुत करेंगे। समापन पर आयोजित विशाल समारोह में डॉ. भानावत को लोककला रत्न के विशिष्ट सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि स्वर्ग रंगमंडल पिछले अनेक वर्षों से भारतीय संस्कृति कला एवं साहित्य के उन्यन विकास एवं संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस हेतु यह रंगमंडल उत्तरप्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, गोवा, छत्तीसगढ़, उड़ीसा एवं उत्तराखंड आदि में अपने आयोजन कर चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News