उदयपुर के डॉ. भीमराज पटेल बने भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अंतर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के सदस्य
Udaipur Times, Sports News: भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा सत्र 2026-27 के लिए अंतर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के सदस्य के रूप डॉ. भीमराज पटेल को मनोनीत किया गया है। Sports News
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल की अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अन्तर्गत विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के लिए यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि पूरे उदयपुर से खेल के क्षेत्र में से एकमात्र डॉ. भीमराज पटेल को भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के द्वारा सत्र 2026-27 के लिए अंतर विश्वविद्यालय खेल बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। Sports News
डॉ. भीमराज पटेल अंतर विश्वविद्यालयी खेल बोर्ड की बैठकों और गतिविधियों में भाग लेगें और भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ के ढांचे के भीतर विश्वविद्यालय खेलों की उन्नति और प्रोत्साहन में योगदान देंगे। Sports News
इससे पहले भी डॉ. भीमराज पटेल को 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली द्वारा जुडो प्रतियोगिता के लिए समन्वयक बनाया गया था और वर्ष 2022-23 में पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खो-खो (पुरूष) प्रतियोगिता के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली का पर्यवेक्षक बनाया गया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन गोविन्द गुरू ट्राईबल यूनिवर्सिटी, बांसवाड़ा में किया गया था। Sports News
